Saturday, April 20th, 2024

तकनीकी शिक्षा: मैकेनिकल व सिविल समेत 18 ब्रांच में बीटेक के लिए 12वीं में पीसीएम जरूरी

भोपाल
तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया सितंबर में होनी है। इसे लेकर डीटीई ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से तय अर्हता के अनुसार 67 ब्रांचों की सूची तैयार की है। इस सूची में बताया गया है कि किस ब्रांच के लिए 12वीं में कौन से विषय अनिवार्य हैं।

इसके अनुसार बीटेक की मैकेनिकल, सिविल समेत 18 ब्रांचों में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने 12वीं में भौतिकी, रसायन और गणित (पीसीएम) को अनिवार्य विषय के रूप में लिया था। 44 ब्रांच ऐसे हैं जिनमें सिर्फ भौतिकी और गणित अनिवार्य हैं। यानी इन ब्रांचों की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों ने 12वीं में रसायन नहीं पढ़ा है, तो भी बीटेक में प्रवेश मिल जाएगा। अन्य 5 ब्रांच के लिए अलग-अलग अर्हता तय की गई है। इसका आदेश एआईसीटीई ने पहले ही जारी कर दिया है। अब इसके अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

आईटी बेस्ड ब्रांच में केमेस्ट्री जरूरी नहीं

आईटी और सीएस बेस्ड ब्रांच में केमेस्ट्री अनिवार्य नहीं है। कंप्यूटर साइंस बेस्ड इमर्जिंग एरिया की ब्रांच भी हैं, तीसरे सब्जेक्ट के तौर पर केमिस्ट्री समेत 12 विषयों से कोई एक विषय पढ़ना जरूरी है। इन 12 विषयों में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, इनफोर्मेटिक्स प्रैक्टिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राॅफिक्स, बिजनेस स्टडीज, इंटरप्रिन्योरशिप शामिल हैं।

इन ब्रांच में भौतिकी व गणित अनिवार्य

सिविल और मैकेनिकल समेत ऐयरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल एंड रूरल इंजीनियरिंग, फायर टेक एंड सेफ्टी, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन, माइनिंग, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, सेफ्टी एंड फायर, टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी, मैकाट्रॉनिक्स में प्रवेश के लिए 12वीं में भौतिकी, रसायन, गणित विषय जरूरी है।

काउंसिलिंग का है छात्रों और पालकों को इंतजार

काउंसिलिंग के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय को अभी स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यलाय से आने वाले कॉलेजों और ब्रांचवाइज सीटों की संख्या आने का इंतजार है। इसके लिए एआईसीटीई ने सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों को 30 अगस्त तक का समय दिया है। इसके बाद तारीख तय होगी।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

4 + 15 =

पाठको की राय