Monday, June 3rd, 2024

कैरियर कालेज के विद्यार्थियों ने समझी संविधान की विशेषताएं

भोपाल। 

हमारे संविधान की क्या विषेषताएं है। किस प्रकार हमारा संविधान बना और संविधान में बाबा भीमराव अंबेडकर का क्या योगदान है आदि जानकारी कॅरियर कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित व्याख्यान माला में विधि के प्रोफेसर पीके गुप्ता ने विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि संविधान के निमार्ता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत के संविधान को 2 साल 11 महीने 18 दिन में 1949 को पुरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था। भीमराव जिनको समानता और ज्ञान का प्रतिक माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में राज्यनीति के मूल अधिकारों को सुरक्षा देने में ही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुुप्ता ने संविधान में सरकार के व्यवस्था अधिकार, उसके कर्तव्य और नागरिकों के अधिकारों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर हमारे संविधान की विषेषताएं विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएन तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ. सुपर्णा घोष, डॉ. अनिता के, डॉ. श्वेता शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी मौजूद थे। 

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

2 + 12 =

पाठको की राय