Sunday, May 19th, 2024

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंजॉय कर रहे बेबीमून

मुंबई

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में हैं। वो प्रेग्नेंट हैं। सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। जैसे-जैसे महीना बीत रहा है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं। इस साल तो उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' भी स्किप कर दिया। फिलहाल वो इस समय बेबीमून इंजॉय कर रही हैं। अनजान जगह पर वेकेशन मना रही हैं। लेकिन इसी बीच दीपिका की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप साफ दिखा है। आपने देखा?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस तस्वीर में किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। दीपिका आगे हैं। उन्होंने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। दीपिका के पीछे सफेद कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

मेट गाला से नदारद दीपिका
प्रेग्नेंसी के कारण ही दीपिका इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने साल 2017 में इस फैशन इवेंट में डेब्यू किया था। फिर 2018 और 2019 में भी नजर आई थीं। दीपिका की तरह ही इस साल प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में शिरकत नहीं कर रही हैं। हालांकि, आलिया भट्ट ने साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।

मेट गाला ना जा पाने की एक वजह वर्क कमिटमेंट भी है। दीपिका इन दिनों 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। उनकी सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं। इसके अलावा दीपिका को प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में भी देखा जाएगा, जो 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Source : Agency

आपकी राय

7 + 7 =

पाठको की राय