Friday, May 17th, 2024

Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, इस महीने भी जल्द खातों में आएंगे पैसे

भोपाल
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मई महीने में लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त आने वाली है। अब फिर से बहनों के खातों में 1250 रुपए आएंगे। जानकारी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल की तरह इस मई में भी 10 तारीख से पहले खातों में पैसे आएंगे।

 जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी लाड़ली बहनों के खाते में तय समय से पहले पैसे आएंगे। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन 2023 विधानसभा चुनाव में 10 अक्टूबर की जगह 4 अक्टूबर को खातों में पैसे डाल दिए गए थे। वहीं साल 2024 में मार्च और अप्रैल में त्योहार होने का कारण जल्दी किस्त जारी कर दी गई थी।

मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की हुई थी शुरूआत

लाड़ली बहना योजना पूर्व की शिवराज सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 साल से विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 में महिलाओं की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई थी। इस योजन के तहत लाड़ली बहनों को साल के 15000 हजार रुपए मिलेंगे।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता 2024

लाडली बहना योजना के जरिये आर्थिक सहायता दी जाने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कुछ पात्रता को निर्धारित किया गया है। जो भी महिला इन सब पात्रताओं को पूर्ण करती है वो हे इस योजना का लाभ ले सकती है

    इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिला ले सकती है I
    आवेदन करने क लिए महिला की आयु 21 वर्ष से 59 वर्ष होनी अनिवार्य चाहिए।
    इस योजना के अंतर्गत राज्य की वे महिला आती है जो महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला आवेदन कर सकती हैI
    आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी अनिवार्य है।
    महिला आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    आवेदन करने वाली महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

राज्य की जो भी महिला इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है उनके पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

    आधार कार्ड
    पैन कार्ड
    समग्र आईडी/सदस्य आईडी
    राशन कार्ड
    निवास प्रमाण पत्र
    आय प्रमाण पत्र
    मोबाइल नंबर
    पासपोर्ट साइज फोटो
    बैंक खाता पासबुक

लाड़ली बहना योजना 12th क़िस्त की लाभार्थी सूची 2024 कैसे देखें

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त की किन-किन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए महिलाएं अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकते हैं। लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लाइन्स को पढ़े।

    सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
    आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
    वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
    अब आपको इस पेज पर अपने जिले, तहसील, ब्लाक और गांव का सेलेक्ट करना होगा।
    चयन करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लाभार्थी सूची आ जाएगी।
    अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं अगर आपका नाम इस लाभार्थी लिस्ट में शामिल होगा तो आपको 12वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा।

 

Source : Agency

आपकी राय

10 + 15 =

पाठको की राय