Monday, May 20th, 2024

बेबी बॉय के लिए चुन सकते हैं अपनी पसंद का नाम

स्‍वर्ग के देवता और देवताओं के स्‍वामी हैं देवराज इंद्र। देवताओं में उन्‍हें सबसे ऊंचा माना गया है। अन्‍य देवी-देवताओं की तरह भगवान इंद्र को भी कई नामों से जाना जाता है और उनके अनेक नामों में से आप अपने बेटे के लिए कोई एक नाम चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको देवराज इंद्र के कुछ नामों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्‍ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप चुन सकते हैं।

इंद्र के कुछ नाम

    अमरेश : यह भगवान इंद्र के कई नामों में से एक है। आकाश के राजा को भी अमरेश कहा जाता है। अपने बेटे के लिए आप इस नाम को चुन सकते हैं।
    अवास्‍यु : अगर आपके बेटे का नाम 'अ' अक्षर से निकला है तो आप उसे अवास्‍यु नाम दे सकते हैं। अवास्‍यु नाम का मतलब होता है भगवान इंद्र, मदद करने के इच्छुक, इंद्र की उपाधि।
    देवेश : य‍ह नाम भी आप अपने बेटे को दे सकते हैं। देवेश नाम का अर्थ होता है देवताओं का राजा, इंद्र का दूसरा नाम और देवताओं के देवता।
    देवराज : देवताओं के राजा इंद्र को देवराज के नाम से भी जाना जाता है। देवराज नाम का मतलब होता है देवताओं के बीच राजा। यह भगवान इंद्र का दूसरा नाम भी है।

​इंद्रअर्जुन
यदि आपके बेटे का नाम 'इ' अक्षर से निकला है तो आप उसे इंद्रअर्जुन नाम दे सकते हैं। इस नाम का मतलब होता है तेज और बहादुर भगवान इंद्र। यह नाम देकर आपके बेटे में भी देवराज इंद्र के गुण आ सकते हैं।

​सचिन
अगर आपके बेटे का नाम 'स' अक्षर से शुरू हुआ है तो आप सचिन नाम को भी चुन सकते हैं। दशकों से इस नाम की लोकप्रियता बनी हुई है। सचिन नाम का मतलब होता है भगवान इंद्र, शुद्ध अस्तित्व, स्नेही और शिव की उपाधि।

​ऋष्‍वंजस
देवताओं के देवता और स्‍वर्ग के स्‍वामी इंद्र देवता को ऋष्‍वंजस भी कहा जाता है। अगर आप अपन बेटे के लिए सांस्‍कृतिक या ट्रेडिशनल नाम देख रहे हैं तो ऋष्‍वंजस नाम आपको पसंद आ सकता है।

​सचिश
सचिन की तरह सचिश नाम भी है जो आपके बेटे की शोभा बढ़ा सकता है। दवेराज इंद्र को सचिश भी कहा जाता है।

​शिवेंद्र
शायद इससे खूबसूरत नाम आपको और कहीं नहीं मिलेगा। भगवान शिव और देवता इंद्र को शिवेंद्र के नाम से जाना जाता है। यह नाम आपके बच्‍चे पर खूब जचेगा।

​उल्‍मुक
अगर आप अपने बेबी बॉय के लिए यूनिक नाम देख रहे हैं तो उल्‍मुक नाम को चुन सकते हैं। उल्‍मुक नाम का अर्थ होता है भगवान इंद्र। श्रीकृष्‍ण के भाई बलराम के एक पुत्र का नाम भी उल्‍मुक था।

Source : Agency

आपकी राय

5 + 4 =

पाठको की राय