Monday, May 20th, 2024

 टेक्सास में हैरान करने वाला मामला,बच्चियां जुड़वां, लेकिन उम्र में एक साल का अंतर!

टेक्सास

आपने अक्सर सुना है कि दो जुड़वां भाइयों या बहनों का जन्मदिन दो अलग-अलग महीनों में पड़ता है। लेकिन आज हम आपको जो वाकया बताने जा रहे हैं, उसमें दोनों जुड़वां बहनों का जन्मदिन अलग महीने ही नहीं, बल्कि अलग साल में हुआ है। यह मामला है अमेरिका के टेक्सास का। यहां पर केली जो और क्लिफ की जुड़वां बेटियां दो अलग साल में दो अलग तारीखों में पैदा हुई हैं। इसके बारे में पढ़ने वाले भी लोग हैरानी जता रहे हैं।

फेसबुक पर किया है शेयर
केली जो ने अपनी जुड़वां बच्चियों का नाम एनी जो और एफी रोज रखा है। इसमें से एनी जो का जन्म 31 दिसंबर 2022 को रात 11 बजकर 55 मिनट पर हुआ। वहीं, दूसरी बेटी एफी रोज पैदा हुई एक जनवरी 2023 को 12 बजकर एक मिनट पर। केली जो ने अपनी खुशी को फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी बच्चियों और पति की फोटो पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में केली ने लिखा है, क्लिफ और मैं यह खुशखबरी बांटते हुए बहुत ही गर्व का अनुभव कर रहे हैं। केली ने दोनों बच्चियों का बर्थ टाइम शेयर किया है।

खुश और एक्साइटेड
केली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि दोनों बच्चियां स्वस्थ्य और ठीक हैं। उनके मुताबिक बच्चियों का वजन 5.5 पाउंड है। केली ने कहा कि वह और उनके पति क्लिफ अपनी बच्चियों के जन्म से बहुत ज्यादा खुश और रोमांचित हैं। केली ने सीबीएस न्यूज से बात करते हुए कहा कि जब दोनों पेट में थीं तो हम अक्सर  मजाक किया करते थे। हमें एक्सपेक्टेड टाइम का अनुमान था। हम एक-दूसरे से कहते थे कि क्या हो अगर न्यू ईयर की ईव और न्यू ईयर इन दोनों का जन्मदिन हो जाए। देखिए, ऐसा हो ही गया।

 

Source : Agency

आपकी राय

3 + 14 =

पाठको की राय