Monday, May 20th, 2024

महिला ने कटवाए अपने दोनों ब्रेस्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

हर महिला चाहती है कि उसकी एक परफेक्ट बॉडी हो। 36-24-36 यह फिगर साइज हर महिला की चाह होती है। लेकिन हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 28 साल की लड़की ने अपने दोनों ब्रेस्ट कटवा दिए और अब ऐसे ही अपनी जिंदगी जी रही है। देखा जाता है कि कैंसर की बीमारी के बाद अधिकतर महिलाओं के स्तन को काटना पड़ता है जो काफी दुखदाई होता है। हालांकि, ये महिला अपने ब्रेस्ट कटवाकर अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश है और दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन रही है। आइए आपको मिलवाते हैं इस लड़की से..

कौन है यह लड़की
यह अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 28 साल की स्टैफनी जो हंसी खुशी अपनी जिंदगी जी रही थी। महिला को ब्रेस्ट कैंसर नहीं था, लेकिन उसे 15 साल की उम्र से इसका खतरा सता रहा था, क्योंकि उसमें BRCA1 जीन म्यूटेशन था। यह BRCA1 जीन म्यूटेशन उसकी 77 साल की नानी टेरेसा और 53 साल की मां गैब्रिएला को भी था। जिसके चलते महिला को भी यह डर था कि यह म्यूटेशन उसकी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में 27 साल की उम्र में ही स्टैफनी नहीं डबल मास्टेक्टोमी यानी कि दोनों ब्रेस्ट कटवाने का फैसला किया।

क्या होता है BRCA1 जीन म्यूटेशन
बता दें कि हर महिला BRCA1 और BRCA2 जीन होते हैं लेकिन जिन महिलाओं के जींस में म्यूटेशन होता है उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह म्यूटेशन कई बार ब्रेस्ट को ठीक तरीके से काम करने से भी रोकते हैं। स्टैफनी की मां, नानी और वह खुद इस BRCA1 जीन म्यूटेशन से प्रभावित थी। इसके चलते उन्होंने यह फैसला किया।

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 10 =

पाठको की राय