Saturday, April 27th, 2024

26 सीटों पर लड़ेगा राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को 9 पर, भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर

पटना
एक लंबे इंतजार और लगातार चल रहे संशय के बीच बिहार के महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवाराहो गया। महागठबंधन का मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का एलान किया गया।

संयुक्त प्रेस वार्ता में किया सीटों का एलान
महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को आहूत एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल ने सीट बंटवारे का एलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगा। इन 10 सीटों के अलावा पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी राजद के उम्मीदवार होंगे। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राजद के कोटे में आई हैं।

कांग्रेस के खाते में गईं ये सीटें
राष्ट्रीय जनता दल ने प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम के साथ ही महाराजगंज की सीट भी दी है। भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम खगड़िया सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट भी मिली है। मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर मनोज झा ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन पार्टियों के साथ होता है ना कि व्यक्तिगत। वहीं, वह पप्पू यादव से जुड़े सवाल का जवाब भी देने से बचते नजर आए।

Source : Agency

आपकी राय

6 + 4 =

पाठको की राय