Thursday, May 9th, 2024

बिहार के दक्षिण पश्चिम के जिलों में गर्मी और होगी प्रचंड, कुछ हिस्सों में होगी हल्की बारिश

पटना.

बिहार के कई जिलों में गर्म हवा चल रही है। लोग गर्मी से परेशान हैं। पारा झुलसाने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम भाग के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण जिलों में एक या दो स्थानों पर एवं दक्षिण पश्चिम भाग के रोहतास एवं भभुआ जिला के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने शेखपुरा जिले को सबसे गर्म 43.9 जबकि किशनगंज सबसे कम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कार्मिक वृद्धि का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य जिला के कुछ स्थानों पर एवं दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, सुपौल जिला में लू की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही राज्य के शेष भागों में उष्ण दिवस की संभावना बताई है।

इन जिलों में 42 से 44 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार राज्य के उत्तर पश्चिम सिवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज के अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने की संभावना व्यक्ति की है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही उत्तर मध्य भाग सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्ति है।

अगले 48 घंटे में इस गति से चलेगी हवा
इसके अलावा उत्तर पूर्व बिहार सुपौल, अररिया, किशनगंज ,मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की बात बताई गई है। इसके अलावा दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री। दक्षिण पूर्व बिहार में भागलपुर, बांका ,जमुई, मुंगेर, खगड़िया के जिला में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इन भागों में अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण भाग में दिन के समय सत्य ही हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना बताई गई है।

अधिकतम तापमान ------------

    पूर्णिया 40.5
    मोतिहारी 41.5
     सुपौल 40.6
    दरभंगा 40.8
    शेखपुरा 43.9
     पटना 42.2
    गया 43.1
     भागलपुर 41.8
    बाल्मीकि नगर 41.7
    मुजफ्फरपुर 40.0
    छपरा 40.8
    डेहरी 42.6
    मधुबनी 40.5
    गोपालगंज 43.5
    जमुई 42.6
    भोजपुरी 42.6
     पुपरी 39.9
    औरंगाबाद 43.7
    बेगूसराय 41.4
    खगड़िया 43.1
    बांका 42.7
     कटिहार 40.3
    नवादा 43.1
    हरनौत 42.4
    भागलपुर 40.5
    मधेपुरा 40.3 डिग्री

Source : Agency

आपकी राय

15 + 7 =

पाठको की राय